पीएम मोदी के लिए दुआ मांगने वाली अर्जुमाना आतंकियों के निशाने पर, PM ने सुरक्षा के दिए निर्देश

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल के दिनों में नमो ऐप के जरिए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात की है। इसी क्रम में 28 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने उज्ज्वला योजना का लाभ पाने वाली देशभर की महिलाओं से नमो ऐप के जरिए संवाद किया था। लेकिन उसी कार्यक्रम के दौरान रोजा रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने की दुआ मांगने वाली उज्जवला योजना की लाभार्थी अर्जुमाना पर आतंकी हमले का खतरा मंडराने लगा है।

Ujjawala Yojana beneficiary arjumana on the radar of terrorists after praising pm modi

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ संवाद के दौरान अर्जुमाना ने कहा था कि उज्ज्वला योजना के कारण उनका खाना पकाना आसान हुआ है। उन्होंने कहा था कि इस कारण और भी चीजों के लिए वक्त मिल जाता है। अर्जुमाना ने कहा था कि वो रोजा रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने की दुआ मांगेगी। पीएम मोदी ने अर्जुमाना की तारीफ पर खुशी जाहिर की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि उज्ज्वला योजना ने कई लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों के साथ रूटीन बैठक में पीएम मोदी ने अर्जुमाना की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। जिसके बाद केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा को निर्देश दिया गया है कि अर्जुमाना को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। अर्जुमाना जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाली है। पीएम मोदी की तारीफ करने के कारण अर्जुमाना पर आतंकी हमले के खतरे की आशंका व्यक्त की गई है और इसी कारण अर्जुमाना की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+