UGC NET December 2024: 15 जनवरी को नहीं होगी यूजीसी नेट की परीक्षा, अयोग ने बताई अगली डेट
UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर 2024 (UGC NET Dec 2025) की परीक्षा अब 15 जनवरी को नहीं होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने अगली तारीख घोषित कर दी है। यूजीसी ने ताजा निर्णय पोंगल, मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए ये निर्णय लिया है।
यूजीसी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, "15 जनवरी 2025 को पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों के कारण यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा को स्थगित करने के लिए अभ्यावेदन प्राप्त होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 15 जनवरी 2025 को निर्धारित यूजीसी-नेट दिसंबर 2024 परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस तिथि पर होने वाली परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। 16 जनवरी 2025 को निर्धारित परीक्षा पूर्व कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।"













Click it and Unblock the Notifications