UGC NET 2023: जारी हुई यूजीसी नेट दिसंबर 2023 एग्जाम सिटी स्लिप, यहां करें चेक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट के दिसंबर 203 संस्करण की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 लाइव अपडेट।

आयोग ने अधिसूचना में कहा कि उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह उस शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना है जहां उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र स्थित होगा।
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की आवेदन संख्या और जन्मतिथि यूजीसी नेट परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल हैं। इसके बाद परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एनटीए के मुताबिक, यूजीसी नेट के एडमिट कार्ड दिसंबर के पहले हफ्ते में जारी किए जाएंगे।
यूजीसी नेट परीक्षा 6 से 22 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। विस्तृत कार्यक्रम ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications