UGC NET 2018 की परीक्षा तिथि और शेड्यूल जारी, जानें किस-किस दिन होगा एग्जाम
UGC NET 2018 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। देश की प्रमुख परीक्षाओं के लिए गठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार को NET की परीक्षा तिथि और पूरा शेड्यूल जारी किया। NET 2018 की परीक्षा 18 दिसंबर से शुरू होंगी और 22 दिसंबर तक चलेंगी।
नई दिल्ली। UGC NET 2018 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। देश की प्रमुख परीक्षाओं के लिए गठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार को NET की परीक्षा तिथि और पूरा शेड्यूल जारी किया। NET 2018 की परीक्षा 18 दिसंबर से शुरू होंगी और 22 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मदीवार 19 नवंबर से इसके लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NET 2018 के शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 18 से 22 दिसंबर के बीच होंगी। परीक्षा 18, 19, 20, 21 और 22 दिसंबर को आयोजित कराई जाएंगी। इन सभी दिन परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 1 बजे के बीच होंगी। इस बार से परीक्षा में 3 की बजाय दो पेपर होंगे, पेपर 1 और पेपर 2। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थी www.nta.ac.in या ntanet.nic.in पर जाकर 18 नवंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: CAT 2018 के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, इस तरह डाउनलोड करें उम्मीदवार
यूजीसी-नेट की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। पेपर-1 100 नंबरों का होगा और उसमें 50 सवाल होंगे। वहीं पेपर-2 200 अंक का होगा और 100 सवाल होंगे। प्रश्नपत्र में सवाल मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन के फॉर्मेट में होंगे। पेपर-1 के लिए उम्मीदवारों को एक घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर-2 के लिए उन्हों दो घंटे मिलेंगे।
नेट की परीक्षा में किसी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। नेट की परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आयोजित कराई जाकी है। नेट पास करने वाले उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के योग्य हो जाएंगे। इस साल से यूजीसी नेट समेत देश की अन्य प्रमुख परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराएगी।
ये भी पढ़ें: CBSE छात्रों के लिए अच्छी खबर, अब लिखित और प्रैक्टिकल में मिलाकर लाने होंगे 33 फीसदी अंक












Click it and Unblock the Notifications