'धुंध के बीच दिल्ली में दिखा UFO?' सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो, हकीकत खुली तो छूटी हंसी
एक यूजर ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की और बताया कि पहली नजर में उसे लगा कि ये यूएफओ है, लेकिन जब उसे असलियत का पता चला तो उसकी भी हंसी छूट गई।
UFO

'भाई ये देख, इतना पॉल्यूशन है कि लगा यूएफओ देख लिया'
आपको बता दें कि दिल्ली में इन दिनों जबरदस्त वायु प्रदूषण है और स्मॉग की वजह से हर चीज धुंधली दिखाई दे रही है। ऐसे में एक शख्स ने ट्विटर पर @NeecheSeTopper नाम के हैंडल से एक पोस्ट डाली और लिखा, 'दिल्ली में रहने वाले एक दोस्त ने इसे भेजा है- भाई ये देख, इतना पॉल्यूशन है कि लगा यूएफओ देख लिया, लेकिन ये तो पानी की टंकी थी।' दरअसल, पोस्ट में पानी की टंकी बिल्कुल यूएफओ जैसी ही दिख रही थी। इसके बाद देखते ही देखते ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग इसपर कमेंट कर मजे लेने लगे।
'हर घंटे ऐसी ही जहरीली हवा की चादर घिरी रहती है'
ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने जहां इस पोस्ट पर स्माइली इमोजी के साथ रिएक्शन दिया और कहा कि उन्हें वाकई ये पानी की टंकी यूएफओ जैसी ही लगी। वहीं, कुछ ने प्रदूषण को लेकर गंभीर पोस्ट लिखीं। एक यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल, दिल्ली में पूरे दिन हर घंटे ऐसी ही जहरीली हवा की चादर घिरी रहती है। शाम को तो ये स्मॉग और बढ़ जाता है।'

'एलियंस भी दिल्ली में नहीं रहना चाहेंगे'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस प्रदूषित हवा की वजह से एलियंस भी दिल्ली में नहीं रहना चाहेंगे।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'सर्दियां आने पर पूरे देश में लोग कहते हैं कि इतना कोहरा है कि कुछ साफ नहीं दिखाई दे रहा। लेकिन, दिल्ली वाले कहते हैं कि इतना स्मॉग है कि कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा'। पोस्ट पर कुछ लोगों ने मजाक भरे कमेंट भी किए।












Click it and Unblock the Notifications