'PM मोदी के टॉर्चर की वजह से हुई अरुण जेटली और सुषमा स्वराज की मौत', स्टालिन के बेटे उदयनिधि का विवादित बयान

'PM मोदी के टॉर्चर की वजह से हुई अरुण जेटली और सुषमा स्वराज की मौत', स्टालिन के बेटे उदयनिधि का विवादित बयान

चेन्नई: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एम करुणानिधि के पोते और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उदयनिधि स्टालिन ने गुरुवार (01 अप्रैल) को आरोप लगाते हुए कहा, 'पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और अरुण जेटली की मौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टॉर्चर ("प्रताड़ना") और प्रेशर ("दबाव") के कारण हुई है।' डीएमके नेता उदयनिधि ने अपने भाषण में कहा कि लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडू जैसे बीजेपी नेता पीएम नरेंद्र मोदी के चलते हाशिए (दरकिनार) पर चले गए हैं। उदयनिधि स्टालिन के इस बयान पर अरुण जेटली की बेटी सोनाली जेटली बख्शी और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने आपत्ती जताई है और इसे अपमानजनक बताया है।

Recommended Video

    Bengal, Tamil nadu election 2021: BJP ने EC से की Mamata और Udhayanidhi की शिकायत | वनइंडिया हिंदी
    Udhayanidhi Stalin

    पढ़ें उदयनिधि स्टालिन का पूरा बयान

    इंडिया टूडे में छपी खबर के मुताबितक उदयनिधि स्टालिन ने कहा था, ''सुषमा स्वराज नाम की एक महिला थी, नरेंद्र मोदी दबाव के कारण उनकी मौत हो गई। अरुण जेटली नामक एक व्यक्ति की मृत्यु पीएम नरेंद्र मोदी के टॉर्चर से हुई है।'' डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर दिया है। उन्होंने कहा, "आपने (पीएम मोदी) उन सभी को चुप करा दिया है, मोदी जी, लेकिन मुझे नहीं करा पाएंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी आपसे डरते हैं या आपके सामने झुकते हैं। मैं 'कलाईनार' ( एम करुणानिधि ) का पोता उदयनिधि स्टालिन हूं।"

    सुषमा स्वराज की बेटी ने उदयनिधि स्टालिन को दिया जवाब

    सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने उदयनिधि स्टालिन के बयानों पर ट्वीट कर जवाब दिया। बांसुरी स्वराज ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन को चुनाव प्रचार के लिए उनकी मां (सुषमा स्वराज) की स्मृतियों का सहारा नहीं लेना चाहिए। बीजेपी और उदयनिधि स्टालिन को ट्विटर पर टैग करते हुए बांसुरी स्वराज ने लिखा, ''उदयनिधि जी कृपया मेरी मां की यादों का उपयोग अपने चुनावी प्रोपेगेंडा के लिए ना करें! आपका दिया हुआ बयान गलत है। पीएम नरेंद्र मोदी जी ने मेरी मां को बहुत ज्यादा आदर और सम्मान दिया है। हमारे सबसे दुखी वक्त में पीएम मोदी और बीजेपी ने हमारा साथ दिया है। आपके बयान से हम दुखी हैं।''

    अरुण जेटली की बेटी ने भी दी प्रतिक्रिया

    अरुण जेटली की बेटी सोनाली जेटली बख्शी ने भी ट्वीट कर इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। सोनाली जेटली बख्शी ने ट्वीट किया, ''उदयनिधि स्टालिन जी, मैं समझती हूं कि इस वक्त चुनावी दबाव है। लेकिन जब आप झूठ बोलेंगे और मेरे पिता की स्मृतियों (याद) का अनादर करेंगे तो मैं चुप नहीं रहूंगी। पिताजी अरुण जेटली और नरेंद्र मोदी जी में एक बहुत ही अच्छा और खास बंधन था, जो राजनीति से परे था। मैं प्रार्थना करती हूं कि आपको भी इस तरह की दोस्ती को जीने का मौक मिले और आप भाग्यशाली रहें।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+