उद्धव ठाकरे शामिल होंगे शपथ गृहण समारोह
मुंबई। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री पद के सपथ गृहण समारोह में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल हो सकते हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उद्धव को फोन करके शपथ गृहण में शामिल होने का न्योता दिया है। इससे पहले शिवसेना ने शपथ गृहण समारोह का बहिष्कार करने का ऐलान किया था।

गौरतलब है कि भाजपा महाराष्ट्र में अल्पमत की सरकार बनाने जा रही है। वहीं शिवसेना के समर्थन के बिना सरकार बनाने के भाजपा के फैसले से शिवसेना काफी नाराज है। शिवसेना के विधायकों को मंत्री पद नहीं दिये जाने से शिवसेना इस समारोह में नहीं शामिल हो रही थी। ऐसे में उद्धव ठाकरे के शपथ गृहण में शामिल होने के बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि जल्द ही दोनों पार्टी एक बार फिर से साथ आयेंगी।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोगों को इस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर तकरीबन 2500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications