महा अघाड़ी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर उद्धव ठाकरे जाएंगे अयोध्या
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे प्रदेश में अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर अयोध्या जाएंगे। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बताया कि महा विकास अघाड़ी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे। संजय राउथ ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ गठबंधन की सरकार में सहयोगी कांग्रेस और एनसीपी के मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि प्रदेश में शिवसेना, एनसीपी और शिवसेना की गठबंधन की सरकार है।

संजय राउत ने कहा कि हमारा अयोध्या से खास रिश्ता है। यह रिश्ता आस्था और विश्वास का है। प्रदेश में हमारी सरकार है, जिसमे उद्धव ठाकरे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, यह भगवान राम के आशीर्वाद से ही है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर हम भगवान राम का आशीर्वाद लें और उनकी आज्ञा का पालन करें। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अयोध्या जाएंगे और भगवान राम का आशीर्वाद लेंगे। गठबंधन में हमारी सरकार के अन्य मंत्री भी अयोध्या जाएंगे। यह आस्था का मामला है।
राउत ने कहा कि राहुल गांधी भी मंदिर जाते हैं। वह सोमनाथ और अन्य मंदिर गए थे। सरकार सामाजिक न्याय, रोजगार और अन्य सामाजिक सरोकार पर चलती है। बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया और एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार का गठन किया। इससे पहले भी उद्धव ठाकरे अयोध्या का दर्शन करने के लिए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications