महाराष्ट्र के नए सीएम होंगे उद्धव ठाकरे, बोले- बड़े भाई से मिलने दिल्ली जाउंगा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से चल राजनीतिक घमासान अब खत्म होने की कगार पर है। महाराष्ट्र में अब महाविकास अघाड़ी की सरकार बनने जा रही है। मंगलवार को मुंबई स्थित ट्राइडेंट होटल में शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस और कुछ छोटे दलों ने उद्धव ठाकरे को अपना नेता चुना। महाविकास अघाड़ी का नेता चुने जाने के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि, कभी सोचा नहीं था कि मैं सीएम बनूंगा। संघर्ष के समय बालासाहेब की बहुत याद आती है। उद्धव ठाकरे ने महाविकास अघाड़ी का नेता चुने जाने के बाद शरद पवार और सोनिया गांधी का धन्यवाद किया।

Uddhav Thackeray says I accept the responsibility given by all of you, you all are CM with me

उद्धव ठाकरे ने कहा कि, आप लोगों ने मुझे अपना नेता चुना है। हम सब एक परिवार की तरह काम करेंगे। आम आदमी को लगना चाहिए कि यह उसकी सरकार है। उन्होंने कहा कि, मैं बड़े भाई (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) से मिलने दिल्ली भी जाऊंगा। उन्होंने कहा कि, 'हम एक-दूसरे पर यकीन रखकर देश को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी में बहुत कीलें होती हैं। बाकी मेरे हिंदुत्व में किसी भी प्रकार का झूठापन नहीं है।'

उद्धव ने कहा, मैं देवेंद्र फडणवीस द्वारा उठाए गए सभी सवालों का जवाब देने को तैयार हूं। मुझे किसी भी चीज का भय नहीं है। झूठ हिंदुत्व का हिस्सा नहीं है। जरूरत पड़ने पर आप हमें गले लगाओ और जब जरूरत ना हो तो छोड़ दो। आपने हमें दूर रखने की कोशिश की। 'मैं आपकी ओर से दी गई जिम्मेदारी को ग्रहण करता हूं। मैं अकेला नहीं हूं बल्कि आप सभी मेरे साथ मुख्यमंत्री हैं। आज जो हुआ वही वास्तविक लोकतंत्र है। हम सभी मिलकर राज्य के किसानों के आंसू पोछेंगे।'

उन्होंने कहा, विपरीत विचारधारा वाले लोगों ने मुझपर भरोसा कर लिया लेकिन जिन समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मैं तीस सालों से था, उन्होंने मुझपर भरोसा नहीं किया। आज जो हुआ है वह वास्तविक लोकतंत्र है। हम सब मिलकर राज्य में किसानों के आंसू पोंछेंगे। हम इस महाराष्ट्र को फिर से वैसा ही महाराष्ट्र बनाएंगे जैसा कि शिवाजी महाराज का ख्वाब था।' शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 1 दिसंबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+