उद्धव ठाकरे ने फोन से खींचकर शेयर की तस्वीर, लोग बोले- वाह सीएम साब मान गए
उद्धव ठाकरे फोन से खींचकर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, लोग बोले- वाह सीएम साब मान गए
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक किसी पार्क की है, जिसमें खिले हुए हैं और एक लड़की वहां से गुजर रहीहै। जबकि दूसरी तस्वीर में सूरज उग रहा है। ठाकरे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'आईफोन शॉट'।
लोगों को पसंद आईं तस्वीरें
उद्धव ठाकरे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आई हैं। हजारों लोग कमेंट करके इन तस्वीरों की तारीफ कर चुके हैं। कई लोगों ने तो ये तक लिख दिया कि आप फुलटाइम फोटोग्राफी करिए। एक यूजर ने लिखा, हमारे मुख्यमंत्री बहुत टैलेंटिड हैं।
फोटोग्राफी के शौकीन हैं उद्धव
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को फोटोग्राफी का काफी शौक है। ठाकरे के इंस्टाग्राम फीड में कई शानदार फोटो हैं। उद्धव को बचपन से ही फोटोग्राफी का शौक है। वाइल्ड लाइफ और नेचर फोटोग्राफी उनके पसंदीदा विषय है। वे फोटो प्रदर्शनी और पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रमों का अक्सर आयोजन करते रहते हैं। मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी में अक्सर उद्धव की फोटो एग्जीबिशन होती है। उद्धव ने अपनी तस्वीरों के संकलन को 'महाराष्ट्र देशा' नाम की एक किताब के रूप में सबके सामने रखा। इस किताब में महाराष्ट्र के 27 बड़े किलों की एरियल व्यू की तस्वीर है।

ठाकरे परिवार से पहले सीएम
उद्धव ठाकरे अपने परिवार के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने हैं। भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने के बाद वो अलग हो गए। भाजपा के साथ एक लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने एनसीपी और कांग्रेस के सहयोग से महाराष्ट्र में सरकार बनाई और सीएम बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications