'जिन्होंने मुझे और आदित्य को खत्म करने की कोशिश की, आप उनकी गोद में जा बैठे' उद्धव ठाकरे का बागियों पर निशाना
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने मुझे और मेरे बेटे आदित्य ठाकरे को खत्म करने की कोशिश की आपलोग उन्हीं की गोद में जा बैठे।
मुंबई, 09 जुलाई : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने मुझे और मेरे बेटे आदित्य ठाकरे को खत्म करने की कोशिश की आपलोग उन्हीं की गोद में जा बैठे। जिन्होंने मुझे गाली दी, मुझे नीच कहा और ठाकरे परिवार का अपमान किया, आप उन्हीं के साथ जा मिले। आप उन्हीं की गोद में हैं।

बागियों को आज भी हम अपना मानते हैं- ठाकरे
साथ ही उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के बागी विधायकों से भावुक अपील भी की। उन्होंने कहा कि जो लोग हमें छोड़ चुके हैं उन्हें आज भी हम अपना मानते हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर बागी विधायक बीजेपी के साथ खुश हैं तो उन्हें वही करना चाहिए।
Recommended Video

हम बागियों के आभारी हैं- ठाकरे
उन्होंने कहा कि बागी विधायक कहते हैं कि हम उद्धव ठाकरे से प्यार करते हैं, हम आदित्य ठाकरे से प्यार करते हैं, हम मातोश्री से प्यार करते हैं, इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं। दूसरी तरफ जाने के बाद भी आपलोग हमें इतना प्यार करते हैं, इसके लिए हम आभारी हैं।

सच ही जीतेगा
ठाकरे ने उन विधायकों का धन्यवाद दिया, जिन्होंने विपरीत परिस्थिति में भी उनका साथ नहीं छोड़ा। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि मैं सच में 14 विधायकों का धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने कई धमकियां मिलने के बाद भी मेरा साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा जिस तरफ ये साहसी लोग होते हैं, जीत उन्हीं की होती है और सच जीतता है।

एकनाथ शिंदे पर साधा निशाना
उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों पर हमला करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे के साथ सूरत जाने के बजाय हमसे बातें करनी चाहिए थी। इससे उन्हें देशभर में धूमना नहीं पड़ता। 2019 में जो लोग हमें गाली दे रहे थे, तुम उन्हीं की गोद में बैठ गए।

उस वक्त किसी ने आवाज नहीं उठाई
उन्होंने कहा कि ढाई साल पहले जो लोग मेरे परिवार के खिलाफ अपशब्द कह रहे थे, हमारा अपमान कर रहे थे। उस वक्त उनके खिलाफ किसी ने आवाज नहीं उठाई। किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई। किसी ने कुछ नहीं कहा।












Click it and Unblock the Notifications