Uddhav Thackeray Oath Ceremony: शपथ ग्रहण का मंच पेशवा बाजीराव के 'शनिवार वाड़ा' जैसा, जानिए क्यों?
मुंबई। महाराष्ट्र में आज शाम 6 बजकर 40 मिनट पर उद्धव ठाकरे का शपथ ग्रहण है, इस शपथ ग्रहण को यादगार बनाने के लिए आज शिवाजी पार्क में 6000 स्क्वायर फीट का मंच बनाया गया है, जिसकी जिम्मेदारी नितिन देसाई के हाथों में हैं, जो कि बॉलीवुड की कई ऐतिहासिक फिल्मों का सेट डिजाइन कर चुके हैं लेकिन अब उन्हें रियल लाइफ में कुछ बड़ा करने की जिम्मेदारी मिली है, उन्होंने खुद कहा कि आज मंच में कुछ ऐसी बातों को उजागर किया जाएगा, जिससे शिवाजी महाराज के वक्त का फील आ सके।
मराठाओं का शक्ति केंद्र था 'शनिवार वाड़ा'
मालूम हो कि शिवसेना आज का समारोह वैसे ही बनाने जा रही है जैसे कि मराठाओं के शक्ति केंद्र 'शनिवार वाड़ा' में जश्न मनाया जाता था, मालूम हो कि 'शनिवार वाड़ा' का निर्माण मराठा शासक छत्रपति शाहू के प्रधान पेशवा बाजीराव ने करवाया था, पेशवा अपना दरबार वहीं लगाते थे, इसका निर्माण 1732 में हुआ था।

शिवाजी पार्क में ही शपथ ग्रहण क्यों?
मुख्यमंत्री पद के लिए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए शिवाजी पार्क को भी चुने जाने के पीछे बड़ा कारण है, दरअसल मुंबई के दादर में स्थित शिवाजी पार्क दशकों से शिवसेना की राजनीति का केंद्र रहा है, 1966 में यहां पार्टी की पहली रैली हुई थी, इसके अलावा पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे के अंतिम संस्कार भी यहीं हुआ था तो वहीं साल 1995 में पार्टी की ओर से पहले मुख्यमंत्री बने मनोहर जोशी का शपथ ग्रहण भी यहीं हुआ था।

जयंत पाटिल और छगन भुजबल शपथ ले सकते हैं शपथ
सूत्रों के मुताबिक एनसीपी की ओर से जयंत पाटिल और छगन भुजबल शपथ ले सकते हैं। वहीं शिवसेना की ओर से सुभाष देसाई और एकनाथ शिंदे मंत्री पद की शपथ लेंगे। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल के मुताबिक तीनों दल के नेताओं के बीच सहमति से मंत्रियों के विभागों का बंटावारा किया गया है। 3 दिसंबर को बहुमत साबित करने के बाद आगे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि स्पीकर कांग्रेस पार्टी से होगा, जबकि डिप्टी सीएम और डिप्टी स्पीकर एनसीपी से होंगे।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications