CM उद्धव ने कांग्रेस के दबाव में नए कृषि कानूनों को लागू करने के अगस्त के आदेश को वापस लिया
नई दिल्ली। उद्धव ठाकरे सरकार ने कांग्रेस के दबाव में नए कृषि कानूनों को लागू करने के अगस्त के आदेश को वापस ले लिया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी ने अगस्त में ही विवादास्पद कृषि विधेयकों को लागू कर दिया था, जो अब सरकार के लिए बड़ी शर्मिदगी के तौर पर उभरकर सामने आया है। गौरतलब है कि ये विधेयक पिछले सप्ताह संसद में पारित हुए हैं और राज्य सरकार ने इसके पारित होने से पहले इसे लागू कर दिया था। इन विधेयकों को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications