महाराष्ट्र में उलटफेर पर उद्धव ठाकरे का पहला बयान- भाजपा ने लोकतंत्र पर किया है सर्जिकल स्ट्राइक

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शनिवार को आए राजनीतिक भूचाल के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस में फिर मंथन शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी चीफ शरद पवार ने प्रेस कांफ्रेंस कर देश को अपनी आगे की रणनीति के बारे में बताया। इस प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी मौजूद रहना था लेकिन आखिरी समय में उन्होंने इसमें शामिल न होने का फैसला किया। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए सभी नियमों को ताक पर रख दिया है।

Recommended Video

    Maharashtra: Sharad-Uddhav ने क्यों कहा, majority साबित नहीं कर पाएंगे Fadnavis | वनइंडिया हिन्दी
    Uddhav Thackeray first statement on Maharashtra

    प्रेस कांफ्रेंस में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और देवेंद्र फडणवीस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए बीजेरी पार्टियों को तोड़ रही है, उसने सभी नियमों को भी तोड़ दिया है। बीजेपी ने जो किया वह महाराष्ट्र के लोकतंत्र पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसा है। उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि बीजेपी रात के अंधेरे में ही सारे काम करती है, हम कानून के रास्ते चलकर बीजेपी से लड़ाई लड़ेंगे। लोगों से हमारी अपील है कि वह कानून को हाथ में ना लें।

    विश्वास प्रस्ताव में बीजेपी को हराएंगे: अहमद पटेल
    कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने शनिवार को कहा कि हमने सभी दलों को साथ लिया था और आज बाकि बचे मुद्दों पर 12 बजे चर्चा करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही गैरकानूनी तरीके से शपथग्रहण किया गया। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रस मिलकर बीजेपी को विश्वास प्रस्ताव में हराएंगे। पटेल ने सरकरा बनाने में देरी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जो समय लगता है उतना ही लगा है। उन्होंने कहा कि, जो हुआ उससे साफ पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी है।

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के सियासी उलटफेर पर कुमार विश्वास ने ट्वीट कर पूछे ये 3 सवाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+