उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे पर कसा तंज, बोले- हिंदुत्व साबित करने के लिए मुझे झंडा बदलने की जरूरत नहीं
मुंबई। महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा है। उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि शिवसेना को हिंदुत्व साबित करने के लिए अपना झंडा बदलने की जरूरत नहीं है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने अपना झंडा नहीं बदला, पूरी दुनिया जानती है कि हमारा हिंदुत्व क्या है।

राज ठाकरे पर उद्धव ठाकरे का तंज
दरअसल, रविवार को राज ठाकरे ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों को बाहर निकालने की मांग को लेकर आजाद मैदान में एक रैली विशाल रैली निकाली थी। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रैली को संबोधित करते हुए घुसपैठियों को भारत छोड़ने की चेतावनी दी थी। उद्धव ठाकरे का हिंदुत्व को लेकर बयान राज ठाकरे की इसी रैली के बाद आया है।

मैंने अपना झंडा नहीं बदला है- उद्धव ठाकरे
सीएम उद्धव ठाकरे ने अपने आवास पर पार्टी के विधायकों और जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई थी, जहां उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में एक सवाल के जवाब में कहा, 'मुझे मेरा हिंदुत्व साबित करने की जरूरत नहीं क्योंकि ये दिवंगत बालासाहेब का हिंदुत्व है। मैंने अपना झंडा नहीं बदला है, एक व्यक्ति, एक झंडा.. ये तय है। दुनिया जानती है कि हमारा हिंदुत्व क्या है।'

राज ठाकरे ने आजाद मैदान में निकाली थी मेगा रैली
शिवसेना ने कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी, इसके बाद से पार्टी विरोधियों के निशाने पर रही है कि उसने हिंदुत्व के अपने एजेंडे से समझौता कर लिया है। राज ठाकरे अब इसे अपने लिए एक मौके के रूप में देख रहे हैं और उनकी बीजेपी के साथ दूरियां भी कम हुई हैं। बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की मांग को लेकर आजाद मैदान में राज ठाकरे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था, 'मुझे समझ नहीं आता कि जो मुस्लिम लोग नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध कर रहे थे, वे ऐसा कर क्यों रहे थे। सीएए उन मुसलमानों के लिए नहीं है जो यहां पैदा हुए थे। आप किसको अपनी ताकत दिखा रहे हैं?'
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications