उद्धव ठाकरे ने कहा-महाराष्ट्र में लागू नहीं होगा नागरिकता कानून, किसी को भी डरने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शिवसेना ने कहा है कि वो प्रदेश में इस कानून को लागू नहीं करेगी। पहले महाराष्ट्र सरकार की ओर से कहा गया कि वो नागरिकता संशोधन कानून पर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के इंतजार करेगी, लेकि न इसके ठीक एक दिन बाद ही शिवसेना ने कहा है कि महाराष्ट्र में नागरिकता कानून लागू नहीं किया जाएगा।

मुंबई में मुस्लिम नेताओं के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुस्लिमों को इसे लेकर डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में किसी भी समुदाय के लोगों को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर डरने की जरूरत नहीं है।
ये पहला मौका है जब महाराष्ट्र सरकार ने CAA और NRC को लेकर साफ-साफ कहा है कि महाराष्ट्र में ये लागू नहीं होंगे। वहीं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री बालासाहेब थोरट ने कहा कि महाराष्ट्र धर्मनिरपेक्ष विचारधारा पर विश्वास रखती है। इस प्रदेश ने कभी धर्म, समुदाय के नाम पर कोई बंटवारा नहीं किया है। आज भी महाराष्ट्र संविधान की रक्षा के लिए खड़ा है। CAA और NRC देश की आत्मा को चोट पहुंचाने का काम कर रही है। हम बीजेपी को इसमें सफल नहीं होने देंगे। महाराष्ट्र में सीएए और एनआ रसी लागू नहीं होगा।
बालासाहेब थोरट ने राजघाट पर कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था। वहीं शिवसेना के कई सीनियर नेताओं ने इस कानून को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट तौर पर रखते हुए कहा कि पार्टी का स्टैड CAA और NRC पर साफ है कि प्रदेश में ये लागू नहीं होंगे। इससे पहले एनसीपी चीफ शरद पवार ने भी कहा था कि महाराष्ट्र में ये कानून लागू नहीं होने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications