हमारी मां-बहनें असुरक्षित, भाजपा गाय माता को बचाने में लगी है: उद्धव ठाकरे

मुंबई। शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम हो रही है। शिवसेना के मुखपत्र सामा को दिए इंटरव्यू में ठाकरे ने महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे के साथ-साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी को भी निशाने पर लिया। हाल ही में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग के दौरान संसद से दूर रहने के बाद ठाकरे का ये इंटरव्यू आया है।

मेरा हिन्दुत्व भाजपा से अलग

मेरा हिन्दुत्व भाजपा से अलग

सामना को दिए इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने कहा है कि बीते चार साल से हिन्दुत्व की जो परिभाषा गढ़ने की कोशिश की जा रही है, वो उससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि गायों को बचाने की होड़ मची है लेकिन महिलाएं असुरक्षित हो गई हैं। हम गौ माता को बचा लेंगे लेकिन मेरी माता का क्या होगा। ठाकरे ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा इस सरकार के एजेंडे में ही नहीं है।

मोदी के नहीं जनता के सपनों की लड़ाई

मोदी के नहीं जनता के सपनों की लड़ाई

उद्धव ठाकर ने कहा कि मैं मोदी के सपनों के लिए नहीं आम इंसान के सपनों के लिए लड़ रहा हूं। हम किसी एक के नहीं बल्कि भारतीय जनता के दोस्त हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर शिवसेना के वोटिंग से दूर रहने पर उद्धव ने कहा क जब हम सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर रहे थे तब कोई हमारे साथ नहीं आया था। एक सवाल के जवाब में उद्धव ने भाजपा की ओर इशार करते हुए सख्त लहजे में कहा कि कि मैं शिकार करूंगा लेकिन उसके लिए उन्हें बंदूक की जरूरत नहीं होगी।

शाह को चाणक्य कहे जाने पर भी साधा निशाना

शाह को चाणक्य कहे जाने पर भी साधा निशाना

उद्धव ठाकरे ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि जो खुद को चाणक्‍य कहते हैं, उनकी नीति अब सब समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाणक्‍य ने अपनी नीति का इस्‍तेमाल देश के हित के लिए किया था न कि पार्टी के हित के लिए। चाणक्‍य ने देश के दुश्‍मनों को हराने और नैतिकता के साथ शासन की बात कही थी, खुद को चाणक्‍य कहने वाले क्या ऐसे गुण रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+