"सनातन धर्म कीड़ा-मकौड़ा" कहने वाले उदयानिधि स्टानिल बन सकते हैं TN डिप्टी सीएम, जानें CM के बेटे की संपत्ति
Udayanidhi Stalin profile and net worth: तमिलनाडु की सत्ता पर काबिज द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सरकार के खेल मंत्री उदयानिधि स्टालिन को जल्द ही उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। डीएमके कैडर और नेता चाहते हैं कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदायानिधि को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए।
माना जा रहा है कि अगर उदयानिधि को डिप्टी सीएम बनाया जातें हैं तो तमिलनाडु में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में डीएमके को इसका फायदा होगा। तो आइए जानते हैं कितनी संपत्ति के मालिक हैं तमिलनाडु मुख्यमंत्री स्टालिन के मंत्री बेटे उदयानिधि और साथ ही जानते हैं इनके बारे में खास बातें।

पिता स्टालिन ने भी संभाली थी डिप्टी सीएम की कुर्सी
बता दें द्रमुक कैडर के वरिष्ठ नेता ने उदयानिधि को डिप्टी सीएम जल्द बनाए जाने का खुलासा किया है। हालांकि DMK के आयोजन सचिव आरएस भारती ने स्पष्ट किया कि पार्टी अध्यक्ष और सीएम स्टालिन इस मामले पर अंतिम फैसला लेंगे।अगर उदायनिधि को तमिलनाडु का डिप्टी सीएम नियुक्त किया जाता है तो उनके पिता एमके स्टालिन के कदम जैसा ही होगा जो 2009 के लोकसभा चुनाव के बाद उपमुख्यमंत्री बने थे।
सनातन धर्म पर दिया था ये विवादित बयान
बता दें लोकसभा चुनाव से पहले सनातन धर्म की कीड़ा मकौड़ा जैसा कहने वाले तमिलनाडु के नेता उदायनिधि खूब सुर्खियों में रहे थे। ममला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था और कोर्ट ने स्टालिन की फटकार भी लगाई थी।
दरअसल, उदयानिधि ने 2 सितंबर 2023 को चेन्नई में तमिलनाडु प्रोग्रेसिव राइटर्स आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक बैठक में कहा था कि "कुछ चीजों का केजल विरोध ही नहीं होना चाहिए बल्कि उन्हें जड़ से समाप्त किया जाना चाहिए। जैसे हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना वायरस का विरोध नहीं सकते। इसे हमें खत्म करना होगा। इसी तरह सनातन को खत्म करना होगा।"
उदयनिधि स्टालिन की कुल संपत्ति
उदयनिधि स्टालिन 29.06 करोड़ संपत्ति कि मालिक हैं। तमिलनाडु सीएम के बेटे उदयानिधि पर 1.35 लाख की देनदारियां हैं। उदयनिधि स्टालिन ने डॉन बॉस्को स्कूल से स्कूली पढ़ाई और चेन्नई के प्रसिद्ध लोयोला कॉलेज से ग्रेजुएशन किया हैं। उन्होंने बी.एससी. की डिग्री हासिल की है और । 1997 में विजुअल कम्युनिकेशन में डिग्री भी हासिल की।
उदयानिधि की कुछ खास अहम बातें
- उदयनिधि द्रमुक के दिग्गज नेता एम करुणानिधि के पोते हैं, जो पांच कार्यकालों में 6863 दिनों तक शासन करने वाले राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं।
- उदयानिधि के दादा और पिता दोनों ही पहले डिप्टी सीएम की कुर्सी संभाली थी। एमके स्टालिन भी 2009 से 2011 तक उपमुख्यमंत्री रहे थे जब करुणानिधि सीएम थे।
- 2022 के चुनाव में उदयनिधि स्टालिन ने एक दशक तक चले अन्नाद्रमुक शासन को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
- विधायक बनने के बाद उदयनिधि ने मैनुअल मैला ढोने वालों को बदलने के लिए रोबोटिक सीवर क्लीनर की शुरुआत की थी, जो DMK के चुनावी वादों में से एक था।
उदयानिधि संभाल रहे ये अहम मंत्रालय
DMK की यूथ विंग के प्रमुख और चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक उदयनिधि ने दिसंबर 2022 में DMK कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ ली और इन्हें राज्य के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्रालय और विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम और ग्रामीण ऋणग्रस्तता मंत्रालय सौंपा गया। उदायानिधि को दिसंबर 2022 में उनके पिता के मंत्रालय में नियुक्त किया गया था।
उदयानिधि का फिल्मी करियर
उदयानिधि एक्टिंग करियर में भी अपनी किस्मत अजमा चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में एक तमिल फिल्म आधवन में एक कैमियो के रोल से की थी। वहीं 2012 में एम राजेश द्वारा निर्देशित ओरु कल ओरु कन्नडी के साथ आई फिल्म में उन्होंने लीड रोल निभाया था। जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का Best Male Debut विशेष पुरस्कार मिला।
18 फिल्मों में कर चुके हैं एक्टिंग
आईएमडीबी के अनुसार, उदयनिधि ने लगभग 18 फिल्मों में एक्टिंग की है, उनकी आखिरी फिल्म 2023 में मारी सेल्वराज द्वारा निर्देशित, मामनन, जाति की राजनीति पर एक फिल्म थी। उन्होंने कई तमिल फिल्मों के निर्माता और वितरक के रूप में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications