सनातन धर्म विवाद: BJP ने उदयनिधि को बताया 'हिटलर', कांग्रेस ने इस मामले पर क्या कहा?
सनातन धर्म के खत्म करने के बयान बयान तमिलनाडु सरकार में खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान पर डीएमके पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि स्टालिन की मानसिकता छोटी है।
सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर तमिनाडु सरकार में खेल मंत्री व सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने डीएमके पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने उदयनिधि स्टालिन को हिटलर तक बता डाला। सीएम बोम्मई ने कहा उनके के लिए 'उदयनिधि स्टालिन' उपयुक्त शब्द होगा।
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन को उदयनिधि हिटलर बताते हुए कहा कि भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने द्रमुक नेता की 'सनातन धर्म' टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टालिन की मानसिकता मच्छर जितनी छोटी और मलेरिया जितनी गंदी है।

वहीं कांग्रेस ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन का समर्थन किया है। कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने कहा, "कोई भी धर्म जो समानता को बढ़ावा नहीं देता या आपको इंसान होने की गरिमा सुनिश्चित नहीं करता, वह धर्म नहीं है। कोई भी धर्म जो आपको समान अधिकार नहीं देता या आपके साथ इंसानों जैसा व्यवहार नहीं करता वह बीमारी के समान ही अच्छा है।"
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 'सर्व धर्म समभाव' कांग्रेस की विचारधारा है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा, "हमारा विचार स्पष्ट है; 'सर्व धर्म समभाव' कांग्रेस की विचारधारा है। हर राजनीतिक दल को अपने विचार बताने की आजादी है... हम हर किसी की आस्था का सम्मान कर रहे हैं।"
वहीं सनातन पर अपने बयान की आलोचना के बाद उदयनिधि एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंन लिखा कि मैंने सनातन धर्म का अनुपालन करने वाले लोगों के जनसंहार का कभी आह्वान नहीं किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का सिद्धांत है जो लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटता है। उदयनिधि ने कहा कि सनातन धर्म को उखाड़ना मानवता और मानव समानता को बहाल करना है।












Click it and Unblock the Notifications