अमित शाह के वकील रह चुके उदय ललित बनेंगे सुप्रीम कोर्ट जज

चीफ जस्टिस आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता वाले पैनल ने तीन अन्य के साथ ललित का नाम भी शीर्ष कोर्ट के जज बनाए जाने के लिए भेजा है। उल्लेखनीय है कि यह नियुक्ति तब होगी, जब केंद्र सरकार ने वरिष्ठ वकील गोपाल सुब्रमण्यम को जज बनाने से इनकार कर विवाद सामने आ गया था।
ललित ने हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष बनाए गए अमित शाह की उनके विरुद्ध दायर गुजरात के सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति फर्जी एनकाउंटर केस में पैरवी की थी। शाह पर दोनों मामलों में हत्या और साजिश रचने का आरोप लगा था।
पढ़ें- होने वाला है 'विस्फोट'
इससे पहले केंद्र सरकार ने उपरोक्त दोनों केसों से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और पूर्व एडवोकेट जनरल गोपाल सुब्रमण्यम का नाम उस पैनल से हटा दिया था, जिसे कॉलेजियम ने शीर्ष कोर्ट का जज बनाए जाने की अनुमति के लिए सरकार के पास भेजा था।
जुलाई की शुरुआत में चीफ जस्टिस लोढ़ा ने भी सरकार के फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए सार्वजनिक रूप से कहा था कि सुब्रमण्यम का नाम उनकी जानकारी और सलाह के बिना हटाया गया है, जो सही नहीं है। हालांकि अब तस्वीर बेहद साफ गई है कि उदय ललित ही सर्वोच्च न्यायालय में पदभार ग्रहण करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications