Uber: ड्राइवर ने यात्रियों के साथ किया दुर्व्यवहार, गूगल इंजीनियर ने शेयर किया अनुभव तो उबर ने दिया ये जवाब
Uber: कहीं आने-जाने के लिए उबर की सवारी से लोगों की यात्रा बेहद आसान हो जाती है। कहीं जाना हो बस जेब से मोबाइल निकालिए औप उबर बुक करिए। उबर से झट से अपने गंतव्य तक पहुंच जाएं। लेकिन इस बीच गूगल के एक कर्मचारी ने उबर को लेकर बुरे अनुभव को साझा किया है।
गूगल के कर्मचारी ने बेंगलुरु में अपने पहले बुरे अनुभव को सोशल मीडिया साइट पर शेयर किया है। उन्होंने उबर ड्राइवर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बहस होने पर उसे कार से बाहर जाने को भी कहा। गूगल कर्मचारी के आरोप के बाद उबर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गूगल इंजीनियर ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ उबर कैब में यात्रा कर रहा था। लेकिन 30 मिनट के अंदर ही उसके सर में दर्द होने लगा। उबर ड्राइवर काफी देर तक फोन के लाउडस्पीकर पर लगातार बात कर रहा था। इंजीनियर ने उन्हें इयरफोन का उपयोग करने की सलाह दी तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
गूगल इंजीनियर ने कैब की नंबर प्लेट के साथ फोटो ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि उबर को बुक किया। यात्रा का अनुमानित समय 1.5 घंटे था। पहले 30 मिनट तक ड्राइवर लगातार अपने फोन पर लाउडस्पीकर पर बात करता रहा। इसके बाद हमलोगों को सिरदर्द करने लगा। हमने उससे विनम्रतापूर्वक हेडफ़ोन का उपयोग करने या बाद में बात करने के लिए कहा तो हमारे साथ बदतमीजी करने लगा।
उबर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है। उससे विशेष यात्रा का विवरण साझा करने का आग्रह किया। उबर की प्रतिक्रिया के बाद उस व्यक्ति ने एक्स पर एक नई पोस्ट साझा की जिसमें उसने कहा कि आप तक पहुंचने और कार्रवाई का वादा करने के लिए उबर को धन्यवाद।
यह भी पढ़ें- Uber Layoff: उबर में नौकरी देने वालों की ही जाएगी नौकरी, 35 फीसदी स्टाफ की हो रही छंटनी












Click it and Unblock the Notifications