Uber Layoff: उबर में नौकरी देने वालों की ही जाएगी नौकरी, 35 फीसदी स्टाफ की हो रही छंटनी
वैश्विक राइड-शेयरिंग कंनपी उबर ने बुधवार को अपने कर्मचारियों के लिए बुरी खबर दी है। दरअसल, उबर ने अपनी एचआर रिक्रूटिंग टीम का साइज 35 प्रतिशत तक कम करने का ऐलान किया है। यानी कि एचआर डिपार्टमेंट से 200 लोगों की नौकरी जाएगी। कंपनी ने कहा कि यह फैसला कर्मचारियों की एक समान संख्या बनाए रखने की उबर की रणनीति का हिस्सा है।
बता दें कि उबर में वर्तमान में 32,700 कर्मचारी काम करते हैं। इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने अपने माल ढुलाई सेवा प्रभाग से 150 कर्मचारियों को भी हटा दिया था। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, ये हालिया कटौती उबर की भर्ती टीम का लगभग 35 प्रतिशत है। आकार घटाने का निर्णय परिचालन को अनुकूलित करने और लागत दक्षता में सुधार के लिए कंपनी के चल रहे प्रयासों का एक हिस्सा है। इससे पहले 2020 के मध्य में महामारी की शुरुआत में अपने कर्मचारियों की संख्या में 17 प्रतिशत की कटौती की थी।

मई 2020 में 3,500 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, राइड-शेयरिंग फर्म ने घोषणा की थी, कि वह अपने दूसरे दौर की छंटनी में 3,000 और नौकरियों में कटौती करेंगी। इस वर्ष की पहली तिमाही में, राइड-हेलिंग प्रमुख उबर ने 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो 2.1 बिलियन या औसतन प्रति दिन लगभग 24 मिलियन थीं।












Click it and Unblock the Notifications