बेंगलुरु: उबर ड्राइवर ने कार में महिला के साथ किया रेप, कर्नाटक विधानसभा में गूंजा मामला

बेंगलुरु, सितंबर 22: कर्नाटक से रेप की दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेंगलुरु पुलिस ने बुधवार को कहा कि उबर कैब चालक पर एक महिला यात्री के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। महिला के साथ रेप की घटना उस वक्त हुई जब वह सुबह अपने दोस्त के घर से लौट रही थी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुरुगन ने मीडिया को बताया कि चालक के खिलाफ धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

Uber Driver Booked for assault Woman Passenger in Bengaluru

पुलिस आयुक्त मुरुगन ने बताया कि, हमने शिकायत पर तेजी से कार्रवाई की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। हम उससे गहनता से पूछताछ कर रहे हैं। (महिला का) मेडिकल परीक्षण किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। पीड़ित महिला झारखंड की रहने वाली है और दो साल से बेंगलुरु में रह रही। महिला ने बुधवार को जीवन भीमा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उसने पुलिस को बताया कि उसने एचएसआर लेआउट से मुरुगेश पाल्या के लिए कैब बुक की थी। जब वे गंतव्य पर पहुंचे, तो चालक ने कार के दरवाजे बंद कर दिए और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने उसे टैक्सी से धक्का दे दिया। इस दौरान वह उसका फोन छीनने में कामयाब हो गई। जिसके बाद के चलते ड्राइवर बिना फोन लिए भाग गया। हालांकि अब आऱोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

महिला एक निजी फर्म में काम करती है जबकि ड्राइवर पिछले दो साल से बेंगलुरु में उबर चला रहा है। पुलिस ने चालक का नाम गुप्त रखा है क्योंकि जांच प्रारंभिक चरण में है। इस बीच, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को कर्नाटक विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान उबर बलात्कार घटना और 24 अगस्त को मैसूर सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ा है। बोम्मई ने विपक्षी नेता सिद्धारमैया से कहा, हम किसी भी प्रक्रिया में देरी नहीं करते हैं। मामलों में हम अपराध की सूचना मिलते ही कानूनी कार्रवाई करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+