अमेरिका ने रोकी पाक को दी जाने वाली 255 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता
वॉशिंगटनः पाकिस्तान को अमेरिका से जबरदस्त झटका लगा है। अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 255 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता को बंद कर दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को बयान जारी करके साफ किया है कि जब तक पाकिस्तान तालिबान और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ कदम नहीं उठाता है, तब तक मदद नहीं दी जाएगी।

बता दें, नए साल के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को ट्वीट करके कड़ी चेतावनी थी, साथ ही पाकिस्तान को झूठा तक कह दिया था। ट्रंप के ट्वीट के चार दिन बाद अब अमेरिका ने इस पर कदम उठाया है। कल पाकिस्तान की ओर आतंकवाद पर किए गए कार्यों की बात की थी, लेकिन इस बार अमेरिका ने पाकिस्तान के किसी भी झूठ को नहीं सुना।
अमेरिका का कहना है कि तालिबान और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठनों के चलते ही दक्षिण एशिया में अशांति और अस्थिरता का माहौल है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोएर्ट का कहना है कि फिलहाल वह यह नहीं बता सकती हैं कि पाक को कितनी राशि की मदद रोकी गई है क्योंकि प्रशासन अभी यह आंकड़ा निकाल रहा है कि इस फैसले से कितने की मदद रुक जाएगी।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोएर्ट का कहना है कि अगर पाकिस्तान आतंकवादी समूहों के खिलाफ कुछ निर्णायक कार्रवाई करता है तो उसे कुछ मदद दी जा सकती है। मीडिया से बात करते हुए नोएर्ट ने कहा था, 'आज हम यह निश्चित तौर पर कह सकते हैं कि हमने पाकिस्तान को दी जाने वाली सुरक्षा सहायता को सस्पेंड कर दिया है। उसे तब तक यह मदद नहीं दी जाएगी, जब तक कि वह अफगान तालिबान और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications