लड़की की चाह में जीबी रोड के कोठा नंबर 52 पर गए दो युवकों को मिली 'डाकू हसीना'

Recommended Video

    Delhi: GB Road में 2 युवकों को महंगी पड़ी खूबसूरत लड़की की चाहत | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। जीबी रोड- एक ऐसा बाजार जहां गरीबी नीलाम होती है। भरोसे का सौदा किया जाता है। और मजबूरी की कीमत लगाई जाती है। लेकिन इसी बदनाम गली में बुधवार को 45 साल की एक 'डाकू हसीना' ने सनसनी मचा दी। जेब में 38 हजार रुपए लेकर राजस्‍थान से स्‍कूटर खरीदने दिल्‍ली आए दो युवक पहाड़गंज इलाके में दलालों के चक्‍कर में फंस गए। दलाल ने उन्‍हें खूबसूरती लड़की के साथ प्राइवेट टाइम गुजारने की बात कही और फिर जीबी रोड के कोठे पर ले गया। दिल में अरमान लिए दोनों युवक एक बंद कमरे में पहुंचे जहां उनका सामना 'डाकू हसीना' से हो गया। महिला के इशारे पर उसके साथियों ने चाकू युवको पर चाकू तान दिया और महिला ने उनके 38 हजार रुपए लूट लिए। महिला ने उन्‍हें धमकाया भी कि दोबारा यहां न आना और अगर पुलिस के पास गए तो बुरा अंजाम होगा।

    पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है

    पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है

    लुट जाने और मार खाने के बाद दोनों युवक कमला मार्केट पुलिस के पास पहुंचे। वहां आपबीती बताई। आला अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और लोकल पुलिस ने कोठे पर छापा मारकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के पास से लूटी हुई रकम भी बरामद कर ली। हालांकि रकम पूरी नहीं थी क्‍योंकि महिला के दलाल साथी कुछ हिस्‍सा लेकर वहां से फरार हो गए थे। वो जीबी रोड के ही दलाल बताए जा रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

    कोठा नंबर 52 के दूसरी मंजिल पर हुई घटना

    कोठा नंबर 52 के दूसरी मंजिल पर हुई घटना

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात बुधवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच कोठा नंबर-52 के सेकंड फ्लोर पर हुई। राजस्थान के विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले दो युवक दिल्ली में स्कूटर व पार्ट्स वगैरह खरीदने आए थे। कल दोपहर जीबी रोड पहुंचे। उनके पास स्कूटर खरीदने के लिए 38 हजार रुपये थे।

    जैकेट में रखा था नोटों का बंडल

    जैकेट में रखा था नोटों का बंडल

    रुपयों का बंडल एक दोस्त ने अपनी जैकेट में रखा हुआ था। वहां उन्हें एक लड़का मिला, जिसने उन्हें कहा कि कोठे पर बहुत सुंदर लड़की मिलेगी। दोनों युवक अन्जान हसीना की चाह में कोठे पर चढ़ गए। सीढ़ियों पर एक अन्य युवक भी मिला। उसने कहा कि वह भी पहली बार कोठे पर जा रहा है, इसलिए साथ में चलते हैं। इस तरह दोनों दोस्तों को कोठे के अंदर ले गए। वहां एक महिला और साथ गए दलाल ने उन्हें कमरे में बैठा दिया। उनका दूसरा साथी भी कमरे में आ गया। उसने कुंडी लगा दी। एक ने चाकू तान दिया। कहा, जो कुछ है, चुपचाप निकाल दो। पुलिस का कहना है कि युवकों ने डरकर 38 हजार रुपये महिला के हाथ में रख दिए। उसके बाद उन्हें डरा-धमकाकर भगा दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर रेड करके महिला को अरेस्ट कर लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+