हरियाणा में दो ट्रेनों में आमने-सामने टक्कर, 100 से ज्यादा घायल
पलवल। हरियाणा के पलवल स्टेशन के पास लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और ईमू ट्रेन के बीच जबर्दस्त टक्कर हुई है। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। खबर मिली है कि दोनों ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर होने से ईमू ट्रेन के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोकमान्य तिलक के ड्राइवर बुरी तरह घायल हुए हैं।

ताज़ा अपडेट इस प्रकार हैं
- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस हरिद्वार से मुंबई जा रही थी।
- रेलवे के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ।
- डॉक्टरों की टीम घटना स्थल के लिये रवाना हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications