बांदीपोरा में दो आतंकियों को ढेर, मारा गया आंतकी लश्कर का कमांडर

नई दिल्ली। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार शाम से शुरू हुई मुठभेड़ में सोमवार को भी जारी रही। सुरक्षाबलों ने दो आतंकी ढेर कर दिया है। इनसे हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। वहीं, कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि इन आतंकवादियों की पहचान की गई है। मारा गया एक आतंकी पाकिस्तान का बताया जा रहा है। उसे लश्कर ए तैयबा का कमांडर बताया जा रहा है।

 Two terrorists were killed in exchange of fire between security forces and terrorists in Bandipora

कश्मीर जोन की पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, बांदीपोरा एनकाउंटर में मारे गए एक आतंकी पहचान पाकिस्तान के तल्हा के रूप में हुई है। तल्हा लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था। तल्हा पहले भी घाटी में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में शामिल रहा है। बता दें कि रविवार को उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले के लडूरा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया था। उस दौरान मुठभेड़ जारी थी।

रविवार से चल रही मुठभेड़ सोमवार सुबह भी जारी रही और इसमें दो और आतंकवादी मार गिराए गए। अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद लश्कर के आतंकी दानिश चन्ना समेत तीन को गिरफ्तार किया गया, जबकि छह ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। 21 अगस्त को बारामुला ओल्ड टाउन में एक आतंकी मारा गया था।

उत्तरी कश्मीर के सोपोर में लोगों को धमकाने और भयभीत करने के मामले में पुलिस ने सात नवंबर को हिजबुल मुजाहिदीन के चार ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एक पिस्टल व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। इससे पहले हंदवाड़ा में लश्कर के दो ओजीडब्ल्यू पकड़े गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+