जम्मू-कश्मीर: पुलिस और सेना के जॉइंट ऑपरेशन में दो आतंकी गिरफ्तार, जैश से है कनेक्शन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच जम्मू-कश्मीर में आतंवियों के खिलाफ कार्रवाई में भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार को अवंतीपोरा पुलिस और सेना के जॉइंट ऑपरेशन में दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों ही आरोपी घाटी में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को पनाह देते थे और सहयोग करते थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है।

बता दें कि आज ही के दिन जम्मू कश्मीर के नौगाम में आतंकियों के फायरिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और एक घायल हो गया है। इलाके को घेर लिया गया और आतंकियों की तलाश जारी है। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और उससे पहले हुई इस घटना ने एजेंसियों को हाई अलर्ट कर दिया है।
Recommended Video
पुलवामा में मिला आतंकियों का अड्डा नौगाम राजधानी श्रीनगर में आता है। बताया जा रहा है कि हमला सेंट्रल श्रीनगर में नौगाम बाइपास के करीब हुआ है। घायल पुलिसकर्मी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है। फिलहाल इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। इससे पहले गुरुवार को साउथ कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में सुरक्षा बलों के ठिकाने का भांड़ाफोड़ किया था। इस घटना में तीन आतंकियों को भी गिरफ्तार किया गया था। जिस समय आतंकियों के अड्डे का पता लगा उस समय जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 130 बटालियन के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही थी।
यह भी पढ़ें: COVID-19: यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4600 नए केस, सपा विधायक सुभाष राय कोरोना संक्रमित












Click it and Unblock the Notifications