Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

COVID-19: यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4600 नए केस, सपा विधायक सुभाष राय कोरोना संक्रमित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के नए केसों की संख्या में अभी भी कमी देखने को नहीं मिल रही है। यहा आंकड़ा अब 4 हजार को पार कर चुका है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो यूपी में 4600 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि अब कुल संक्रमितों की संख्या अब 1 लाख 45 हजार 287 तक पहुंच गई है। कुल मामलों में से 92 हजार 526 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 50 हजार को पार कर गई है। वहीं, मौतों का आंकड़ा 2335 पहुंच गया है। बता दें, सपा विधायक सुभाष राय भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

uttar pradesh reported 4600 new corona positive cases in last 24 hours

देश में सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश अब देश में सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला राज्य है। कल प्रदेश में 96,106 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 35,98,210 टेस्ट किए जा चुके हैं। कल 5 सैंपल के 2492 पूल लगाए गए जिसमें से 424 में पॉजिटिविटी देखी गई। 10 सैंपल के 113 पूल लगाए गए जिसमें से 15 में पॉजिटिविटी देखी गई। उत्तर प्रदेश में कोरोना मामलों में मृत्यु दर 1.6% हो गया है। अब तक प्रदेश में संक्रमित मामलों में से 2335 लोगों की मृत्यु हुई है। अमित प्रसाद ने बताया कि अब तक सर्विलांस से 56215 इलाकों में 1,72,34,446 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 8,67,39,334 लोग रहते हैं।

सीएम योगी ने दिए बेड बढ़ाने के निर्देश

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि लखनऊ के एसजीपीजीआई में HDU के 20 बेड हैं, इसमें 20 बेड बढ़ाने का निर्देश सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया है। एसजीपीजीआई में आईसीयू के 68 बेड हैं, इसमें 12 बेड बढ़ाने का निर्देश है। केजीएमयू में HDU के 26 बेड हैं, इसमें आज 14 बेड और 11 बेड 18 अगस्त तक बढ़ाने का निर्देश है। केजीएयमू में आईसीयू के अभी 60 बेड हैं, अब इसे 320 बेड के अस्पताल में बदलने का निर्णय लिया है, इसी महीने इन 320 बेड के कोविड अस्पताल को चलाते हुए 100 बेड की बढ़ोतरी की जाएगी।

सपा विधायक सुभाष राय कोरोना संक्रमित

सुभाष राय जलालपुर विधानसभा से सपा के विधायक हैं। उन्होंने खुद कोरोना की जांच कराई थी, जो पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि विधायक अपने घर पर ही क्वारंटाइन हैं और प्रशासन उनसे मिलने जुलने वालों की पहचान कर रहा है। सीएमओ अशोक कुमार ने बताया कि विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनसे मिलने जुलने वाले लोगों की पहचान कर उनकी भी जांच कराई जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+