गोवा: सेल्फी लेने के चक्कर में समुद्र में बहे दो युवक, डरा देने वाला वीडियो

पणजी। गोवा घूमने आए तीन दोस्तों को समुद्र के किनारे सेल्फी लेना उस समय जानलेवा साबित हुआ जब तीन में से एक दोस्त समुद्र में बह गया। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। जब तीन दोस्त समुद्र के किनारे बागा बीच पर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। तभी एक बड़ी लहर की चपेट में आ गए। एक ऐसी ही घटना रविवार को हुई जब दूसरा ग्रुप समुद्र के किनारें सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था तभी वहां पर भी एक बड़ी लहर आई और एक पर्यटक को बहाकर ले गई।

goa

तमिलनाडु के मेंगलुरु से आठ पर्यटकों का ग्रुप गोवा घूमने आया था। वे लोग बागा बीच गए थे। उनमें से तीन युवकों ने बागा खाड़ी पार की और चट्टानी इलाके में पहुंच गए। वे लोग एक दूसरे की तस्वीरें खींच रहे थे तभी तेज लहर उठी और तीनों को बहा ले गई। तीनों में से दो किसी तरह पानी से बाहर आने में कामयाब रहे जबकि वेल्लूर का रहने वाला रंगनाथन पानी में डूब गया।

कलंगुट पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक जीवबा दलवी के मुताबिक,ये चारों बागा बीच पर घूमने के लिए आये थे। गोवा में भारी बारिश के चलते लोगों को समुद्र किनारे न जाने की चेतावनी जारी की गई है। इसके बावजूद इन्होंने चेतावनी को नजर अंदाज किया और हादसे का शिकार हो गए।

वहीं दूसरी घटना सुबह सात बजे हुई जब तमिलनाडु के पर्यटकों का ग्रुप सिक्वेरियम गया था। वे लोग भी चट्टानी इलाके में जाकर तस्वीरें ले रहे थे। एक युवक तस्वीर खींच रहा था जबकि तीन सामने खड़े होकर तस्वीर खिंचवा रहे थे। तेज लहर तस्वीर खींच रहे युवक को बहाकर ले गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+