जासूसी के शक में दो संदिग्ध गिरफ्तार, मांग रहे थे BSF की जानकारी
बीकानेर। सीमा पर फैले तनाव और आतंकी खतरे की आशंका के बीच राजस्थान के बीकानेर में जासूसी के शक में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

इन दोनों लोगों को बीकानेर के काजूवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षाबलों के मुताबिक ये दोनों युवक खुफिया तरीके से भारतीय सेना और बीएसएफ की जानकारी मांग रहे थे। राजस्थान पुलिस इन दोनों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि इन दोनों युवकों की हरकतें काफी संदिग्ध थीं। ये दोनों सीमा पर पेट्रोलिंग करने वाली बीएसएफ और भारतीय सेना के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे थे।
हालांकि अभी तय यह स्पष्ट नहीं है कि ये दोनों किस मकसद के लिए ये जानकारी ले रहे थे लेकिन अधिकारियों ने बताया कि पहली नजर में यह जासूसी का केस नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले ही गुजरात एटीएस ने भी दो संदिग्ध लोगों को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया था। इन दोनों पर भारत से खुफिया जानकारी इकट्ठा कर पाकिस्तान में आईएसआई को पहुंचाने का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications