भारत के हर जिले के दो छात्र कर सकेंगे पीएम मोदी के प्राथमिक स्कूल का स्टडी टूर, जानें डिटेल
भारत के हर जिले के दो छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्राथमिक स्कूल जाने का मौका मिलने वाला है। ये वो ही प्राथमिक स्कूल है जहां पीएम मोदी ने अपने बचपन में औपचारिक शिक्षा शुरू की थी।

देश के प्रधानमंत्री ने जिस प्रथामिक स्कूल में पढ़ाई की है उस स्कूल को देश भर के जिलों से सलेक्ट किए बच्चे देख सकेंगे। याद रहे 2018 से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने पीएम नरेंद्र मोदी के स्कूल को संरक्षित किया है।
अब उसी स्कूल में बच्चों को स्टडी टूर करवाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने देश के हर जिले के दो छात्रों को प्राथमिक विद्यालय में अध्ययन दौरे के लिए ले जाने की योजना बनाई है। ये वो ही स्कूल है जहां प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बचपन में पढ़ाई की थी। गुजरात के वडनगर में पीएम मोदी के जन्मस्थान पर ये प्राथमिक विद्यालय है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार 750 जिलों में से प्रत्येक जिले के दो बच्चे को सात दिवसीय स्टडी टूर पर पीएम मोदी के प्राथमिक विद्यालय भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हर विश्व नेता अपने प्राथमिक शिक्षा स्कूल को कभी नहीं भूलता है, और हर देश के लोग उसकी भावनाओं को सम्मान देते हैं इसलिए, भारत सरकार ने ये योजना शुरू की है। इस यात्रा के लिए बच्चों को सलेक्ट करने का काम जल्द शुरू होगा ये यात्राएं इस साल अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है।
सूत्रों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नौ साल के कार्यकाल के दौरान भारत को विश्व मंच पर पहुंचाया है और कई लोगों के लिए प्रेरणाश्रोत बने हैं। यही कारण है कि स्कूल में इस कार्यक्रम जिसे प्रेरणा नाम दिया गया उसकी शुरूआत की है।
इस स्टडी टूर में बच्चों को भारत के शौर्य और धरती के सपूतों के बारे में बताया जाएगा। इस स्कूल में कुल आठ क्लासरूम हैं जो अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों के माध्यम से बच्चों को जानकारी देंगे।
स्टडी टूर पर आने वाले बच्चों को परमवीर चक्र से सम्मानित हमारी मातृभूमि के बहादुर सैनिकों, सरदार वल्लभभाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान विभूतियों के अलावा जवाहरलाल नेहरू, अटल बिहारी, वाजपेयी और इंदिरा गांधी समेत पूर्व प्रधानमंत्रियों के द्वारा देश को दिए गए योगदान के बारे में जानकारी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications