बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से छीनी चेन, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पटना। बिहार की राजधानी में पटना में चेन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना पिछले दिनों की है जब बाइक सवार दो बदमाश एक महिला से चेन लूटकर फरार हो गए। हालांकि उन बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उन बदमाशों की पहचान के सहारे जांच अभियान शुरू किया है। बाइक सवार दोनों बदमाशों की तस्वीर सामने आई है, इसी तस्वीर के सहारे पुलिस को उम्मीद है कि बदमाशों की गिरफ्तारी हो सकती है।

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छिनी चेन,CCTV में कैद हुई घटना

चेन स्नेचिंग की पूरी वारदात आशियाना-दीघा रोड पर एक स्कूल के पास हुई। बताया जा रहा है कि महिला कहीं जा रही थीं जब अचानक ही काली बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और उन्होंने महिला के गले में पहनी हुई चेन छिन ली और फिर बाइक पर बैठकर बड़े आराम से फरार हो जाते हैं। पूरी वारदात इतनी जल्दी में होती है कि महिला को कुछ समझ ही नहीं आता।

हालांकि बाद में महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक काफी देर हो गई। दोनों बदमाश चेन लूटकर फरार हो गए। वहीं मामला जब पुलिस में पहुंचा तो इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। इस फुटेज में दोनों बदमाशों की तस्वीर सामने नजर आई। जिसके बाद पुलिस उन बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों की तस्वीर शेयर की जा रही है जिससे उन्हें जल्दी से जल्दी पकड़ा जा सके। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में चेन स्नेचिंग की वारदात बढ़ी है, हाल ही में पुलिस अधिकारी की पत्नी से भी चेन लूटने की घटना हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+