आलू बेचने वाले की दो बेटियां एक साथ बनीं दारोगा, गर्व से ऊंचा हो गया पिता का माथा, बांट रहे लड्डू
पटना, 15 जुलाई। कोशिश करने वालों की हार नहीं होती... ये कहावत बिहार के नवादा की रहने वाली दो बहनों के ऊपर बिलकुल फिट बैठती है। बिहार की दारोगा परीक्षा में इन दो बहनों ने सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया बल्कि अपने पिता का भी माथा ऊंचा कर दिया है। दोनों बहनों की पढ़ाई और उनके परिवार की हालत जानकर आप भी इनकी मेहनत के प्रशंसक हुए बिना नहीं रह पाएंगे।

बेटियों ने किया पिता का सिर फख्र से ऊंचा
नवादा जिले के पकरीबरावां बाजार के मदन साव के घर पर खुशी का माहौल है। मदन की दो बेटियों प्रिया और पूजा ने बिहार दारोगा परीक्षा में सफलता अर्जित कर न सिर्फ गांव बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दोनों बहनों की सफलता पर आज किसी को सबसे ज्यादा गर्व है तो वो उनके पिता मदन साव को है।

कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता
कहावत है कौन कहता है आसमां में सुराख हो नहीं सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों.. यानि अगर आपके मन में कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता और उसे हासिल किया जा सकता है। इन दो बहनों ने अपनी मेहनत के बल पर ये कर दिखाया है। सीमित संसाधन के बल पर ही बिहार दारोगा की परीक्षा में एक साथ सफलता अर्जित करने के बाद अब पिता भी गर्व से फूले नहीं समा रहे।

शुरू से ही पढ़ने में रहीं हैं तेज
प्रिया और पूजा दोनों बहनें शुरू से ही पढ़ने में तेज रही हैं। 2013 में हाईस्कूल पास करने वाली प्रिया को 77 फीसदी अंक मिले थे जबकि पूजा ने 2014 में हाईस्कूल की परीक्षा 66 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी। हाईस्कूल के बाद दोनों बहनों ने पकरीबरावां से ही इंटर और स्नातक की पढ़ाई भी पूरी की। दोनों बहनों ने साथ में ही दारोगा की परीक्षा की तैयारी शुरू की थी और संयोग देखिए कि दोनों का एक साथ ही परीक्षा में चयन भी हो गया।

आलू बेचकर पिता ने बेटियों को पढ़ाया
पकरीबरावां में ही फुटपाथ पर आलू की दुकान लगाकर मदन साव परिवार चलाते हैं। इसी दुकान की बदौलत उन्होंने दोनों बेटियों को पढ़ाया। सीमित संसाधनों के चलते ही वह अपनी बेटियों को बाहर तो नहीं भेज सके लेकिन कभी उनकी पढ़ाई बाधित नहीं होने दी और हमेशा उन्हें पढ़ने के लिए कहते रहे। दोनों बहनें भी अपने पिता की स्थिति को समझती थीं। भले ही स्थानीय विद्यालय में पढ़ाई की लेकिन पढ़ाई को हमेशा गंभीरता से लिया।

ननिहाल पक्ष से भी मिला सपोर्ट
मदन साव का कहना है कि उन्होंने कभी बेटियों की पढ़ाई को रुकने नहीं दिया। चाहे इसके लिए उन्हें कर्ज ही क्यों न लेना पड़ा। वहीं पूजा और प्रिया को ननिहाल पक्ष से भी सपोर्ट मिला। परीक्षा की तैयारी के लिए वह नवादा में नाना-नानी के घर पर चली गई थीं। दोनों बहनों ने इस सफलता का श्रेय भी माता-पिता के साथ नाना-नानी को भी दिया है।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications