राजस्थान में सेटेलाइट फोन के साथ दो सऊदी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली। राजस्थान में तीन लोगों को पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर चौकस पुलिस और सेना की टीम इनसे पूछताछ कर रही है। इनमें से दो सऊदी अरब के नागरिक हैं। इनके पास से एक सेटेलाइट फोन समेत दस से ज्यादा फोन मिले हैं। राजस्थान पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार सुबह जैसलमेर जिले के पोखरण कस्बे से इन तीनों को गिरफ्तार किया गया।

जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया है जो तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं उनमें सऊदी अरब के दो निवासी 40 साल का अल तलाल मोहम्मद और एल सामरी मोहम्मद हैं। वही तीसरे व्यक्ति जो गिरफ्तार किया गया है उसकी पहचान हैदराबाद के रहने वाले सैयद मोहसिन के रूप में हुई है। तीनों को पोखरण के एक होटल से पुलिस ने गिरफ्तार किया।
जैसलमेर जिला पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है और यहां पर सेटेलाइट फोन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा है, ऐसे में इन लोगों के पास सेटेलाइट फोन मिलने और गणतंत्र दिवस का मौका होने की वजह से सुरक्षा एजेंसियां भी इन दोनों से पूछताछ कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications