CAA प्रदर्शन: मंगलुरु में 2 और लखनऊ में एक प्रदर्शनकारी की मौत

नई दिल्ली। नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ देश के कई शहरों में गुरुवार को छात्रों समेत हजारों की संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हिंसा हुई जिनमें तीन लोगों की मौत हो गयी। कर्नाटक के मेंगलुरु में हुए प्रदर्शनों में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं यूपी के लखनऊ में हुई हिंसा में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। देशभर में सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया।

Two people died in Mangaluru in violence during protests against Citizenship Amendment Act

प्रदर्शनकारियों ने मंगलुरु उत्तर पुलिस थाने पर कब्जा करने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए गोलीबारी की गई। मृतकों की पहचान जलील कुदरोली (49) और नौशीन (23) के तौर पर की गई है। वहीं, मेंगलुरु के 5 पुलिस थानों में शुक्रवार आधी रात तक कर्फ्यू की घोषणा की गई है। इसके अलावा दक्षिण कर्नाटक के जिला उपायुक्‍त सिंधु बी रुपेश ने सभी स्कूल और कॉलेजों में शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान किया है। मेंगलुरु के पुलिस कमिश्‍नर पीएस हर्षा ने बताया कि हिंसक झड़पों में 20 पुलिसवाले चोटिल हुए हैं ।

उधर, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से 'पुलिस की गोली से घायल' हुए एक शख्स की मौत हो गई। वकील नाम के जिस शख्स की मौत हुई है वह पुराने लखनऊ के हुसैनगंज के रहने वाला था। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, हिंसा के बाद चार लोगों को भर्ती कराया गया था, जिनमें से तीन कथित तौर पर गोली लगने से घायल थे। इसमें से एक शख़्स की मौत हो गई है। हालांकि पुलिस ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

गुजरात के अहमदबाद में शाहआलम इलाके में सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जबर्दस्‍त पथराव किया। ऐसी खबरें हैं कि इस पथराव में एक महिला पुलिसकर्मी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितरबितर करने के लिए आंसू गैस का इस्‍तेमाल किया। इसके अलावा अहमदाबाद के सरदार बाग इलाके में जुटे कुछ लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+