पंजाब के तरनतारन जिले में BSF ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए, रात के अंधेरे में घुस रहे थे भारत में

नई दिल्ली, जुलाई 31। सीमा पार पाकिस्तान से आतंकी लगातार घुसपैठ की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन BSF की मुस्तैदी के चलते ये घुसपैठ की कोशिशें नाकाम हो रही हैं। ऐसी ही एक कोशिश को BSF के जवानों ने शुक्रवार को नाकाम कर दिया, जब देर रात तरनतारन जिले के भीखीविंड सब डिवीजन के खलरा गांव में दो संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया। ये दोनों संदिग्ध आतंकी भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बीएसएफ की नजर इन जवानों पर चली गई और जवानों ने दोनों घुसपैठियों को मार गिराया।

Recommended Video

      Ranbankure: BSF का ऑपरेशन, Pakistan के टॉप मोस्ट आतंकी ऐसे किए ढेर | वनइंडिया हिंदी
      BSF

      बीएसएफ ने सरेंडर का दिया था विकल्प

      जानकारी के मुताबिक, ये घटना रात 11 बजे की है। BSF की 103 बटालियन के जवानों ने चौकी के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। बताया जा रहा है कि पहले जवानों ने उन घुसपैठियों को सरेंडर करने के लिए कहा था, लेकिन सरेंडर की बात पर वो वापस पाकिस्तान की तरफ भागने लगे, जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने गोली चला दी और दोनों घुसपैठिए मारे गए। इस घटना के बाद सीमा पर बीएसएफ काफी अलर्ट है और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

      पंजाब और राजस्थान से आतंकी करते हैं घुसपैठ की कोशिश

      आपको बता दें कि पाकिस्तान की सीमा जम्मू कश्मीर के अलावा पंजाब के कई जिलों से लगती है। राजस्थान में भी कई जिले पाकिस्तान की सीमा से सटे हुए हैं। ऐसे में आतंकियों की कोशिश रहती है कि जम्मू कश्मीर के साथ-साथ पंजाब और राजस्थान की सीमाओं से भी घुसपैठ की जाए।

      पिछले साल तरनतारन में ही मारे गए थे पांच घुसपैठिए

      तरनतारन जिले में सीमा पार से घुसपैठ की ये कोई पहली कोशिश नहीं है। इससे पहले पिछले साल अगस्त महीने में भी ऐसी कोशिश की गई थी। उस वक्त BSF ने पांच घुसपैठियों को मार गिराया था। BSF की 103 बटालियन ने ही उस वक्त ये ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इन घुसपैठियों के पास से AK-47, एक पिस्तौल और एक बैग बरामद हुआ था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+