मुंबई: सुश्रुषा अस्पताल की 2 नर्सें कोरोना संक्रमित, प्रशासन ने कई नर्सों को भेजा क्वारंटाइन में
नई दिल्ली। मुंबई के दादर के शुश्रुषा अस्पताल में दो नर्सों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल की सभी नर्सों को अस्पताल में ही क्वारंटाइन कर दिया है। बीएमसी ने अस्पताल को निर्देश दिए हैं कि वह किसी भी नए मरीज को भर्ती ना करे और 48 घंटों में अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को छुट्टी दे दें। बता दें कि देश के अस्पतालों में इस समय काम कर रहे डॉक्टर और नर्स कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

दादर के शुश्रुषा अस्पताल की 27 वर्ष और 42 वर्ष की आयु की दो नर्सें शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। जिसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल को किसी भी नए रोगी को भर्ती करने से मना किया है। बीएमसी ने अस्पताल को कार्यरत लगभग 28 नर्सों को अस्पताल में ही क्वारंटाइन करने के लिए कहा है। सुश्रुषा अस्पताल को क्वारंटीन की गईं सभी नर्सों का टेस्ट कराने को कहा गया हैं। टेस्ट के नतीजे आने के बाद बीएमसी इन्हें किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने पर फैसला लेगा।
बीएमसी ने अस्पताल को 48 घंटे के अंदर अस्पताल में सभी मरीजों की अच्छे से थर्मल स्क्रीनिंग करके घर भेजने के निर्देश दिए हैं। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि हमने उन्हें सलाह दी है कि वे अपने खर्च पर सभी नर्सों का परीक्षण कराएं । मुंबई के दादर इलाके में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 16 नये मामले सामने आये हैं। इसके अलावा केलकर रोड निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दादर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या छह हो गयी है।
महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1380 हो गई है। वहीं धारावी में आज कोरोना पॉजिटिव के पांच नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद इस क्षेत्र में कोरोनो वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 22 हो गई है। बीएमसी के मुताबिक धारावी में मिले पांच नए मामलों में से दो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे थे। वह पहले से ही राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्वारंटीन में रह रहे थे और अब उन्हें एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications