दिल्ली-NCR के लोगों को अभी नहीं मिलेगी सर्दी से राहत, इन दो दिन हो सकती है भारी बारिश
नई दिल्ली। दिल्ली और उसके आसपास के मौदानी इलाकों में एक बार फिर मौसम खराब होने की संभावना है। ऐसे में सर्दी से राहत की खोज रहे लोगों को अभी इंतजार करना होगा क्योंकि पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है और आने वाले दो दिनों में बारिश के संभावना से इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को जानकारी दी कि 6 मार्च और 11 मार्च को पश्चिमी हिमालय में उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश और सर्द हवाएं चलेंगी।

मौसम विज्ञान, आईएमडी के महानिदेशक एम मोहपात्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (WDs) उनके मूल में ठंडी हवा के साथ तूफान है जो भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होता है और उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश लाता है। सबसे अधिक, पांच से छह पश्चिमी विक्षोभ सर्दियों के दौरान आमतौर पर उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करते हैं। "डब्ल्यूडी की तीव्रता इस साल असामान्य है। यद्यपि हम 6 मार्च को WD से जुड़े भारी या व्यापक वर्षा की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, क्योंकि यह एक कमजोर प्रतीत होता है।
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। हम 11 और 12 मार्च को एक मजबूत डब्ल्यूडी की उम्मीद कर रहे हैं, जो व्यापक बारिश और बर्फबारी लाने की संभावना है। आपको बता दें कि रविवार को दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई और राष्ट्रीय राजधानी में दिन का तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से चार डिग्री कम, जबकि न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। आईएमडी ने सोमवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।
-
Delhi Weather: बारिश पर लगा ब्रेक, अब शुरू होगा गर्मी का असली टॉर्चर! अगले 5 दिनों में कितना खौफनाक होगा पारा -
Aaj Ka Mausam: असम-हिमाचल समेत 11 राज्यों में Rain Alert, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, IMD ने क्या कहा? -
Weather Today: सावधान! अगले 24 घंटे 11 राज्यों पर भारी,आंधी-तूफान और बारिश का टॉर्चर, पढ़ लें IMD की चेतावनी -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications