सिंघु बॉर्डर पर शख्स की बर्बर हत्या में दो और 'निहंग' गिरफ्तार, अब तक 4 पकड़े गए

दिल्ली और हरियाणा के बॉर्डर (सिंघु बॉर्डर) पर किसानों के धरना-स्‍थल के पास लखबीर सिंह की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस ने दो और निहंग गिरफ्तार किये हैं।

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: दिल्ली और हरियाणा के बॉर्डर (सिंघु बॉर्डर) पर किसानों के धरना-स्‍थल के पास लखबीर सिंह की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस ने दो और निहंग गिरफ्तार किये हैं। अब तक इस मामले में कुल चार निहंगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Recommended Video

    Singhu Border lynching: सिंघु बॉर्डर मर्डर केस में Amritsar से Nihang Sikh Arrest | वनइंडिया हिंदी
     हरियाणा

    पंजाब के तरनतारन का रहने वाला 35 वर्षीय दलित मजदूर लखबीर सिंह का शव शुक्रवार तड़के सिंघु बॉर्डर पर पुलिस बैरिकेड से लटका पाया गया था। जहां किसान करीब एक साल से धरना दे रहे हैं। उसके हाथ और पैर काटते हुए क्रूरता से हत्या की गई थी। सिंघु बॉर्डर पर धरनारत किसानों के पास ही रह रहे निहंग सिखों ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। निहंगों का कहना है कि लखबीर सिंह ने सिखों के पवित्र धर्म ग्रंथ का अपमान किया था, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई।

    मामले में सरेंडर कर हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले सरबजीत ने अपने किए को सही ठहराया ​है। उसके समर्थकों का कहना है​ कि उसने बेअदबी करने वाले को सजा दी, इसलिए सरबजीत दोषी नहीं है। उधर, पुलिस ने हत्या की वारदात में उसे आरोपी बनाकर, उस पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की है।

    वहीं कत्ल किए गए लखबीर के परिवार का कहना है कि लखबीर को कोई बहला फुसलाकर और लालच देकर सिंघू बॉर्डर ले गया था। साथ ही परिवार ने बताया है कि लखबीर नशे का भी आदी था। परिवार के लोगों ने इस मामले में जल्द से जल्द न्याय दिए जाने और दोषियों को सजा देने की मांग की है।

    किसान मोर्चा ने दोषियों को सजा की मांग की

    सिंघु बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास एक युवक लखबीर सिंह की निर्मम हत्या कर शव बैरिकेड्स से लटकाने की घटना की संयुक्त किसान मोर्चा ने निंदा करते हुए इसे एक बड़ी साजिश बताया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी कर कहा है कि सिंघु बॉर्डर पर जो कुछ शुक्रवार को हुआ उसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। साथ ही व्यक्ति के बारे में भी जांच की जानी चाहिए कि ये व्यक्ति यहां क्यों आया, किसके साथ आया और कितने दिन से आया था, इसका पता किया जाना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+