झारखंड विकास मोर्चा के दो विधायक कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो विधायकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रदीप यादव और बंधू तिर्के ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और आरपीएन सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस का हाथ थामा। बता दें कि इससे पहले झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी जेवीएम का भाजपा में विलय कर दिया था।

jvm

सोमवार को रांची में भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनका पार्टी में स्वागत किया। शाह ने स्टेज पर मामला पहनाकर मरांडी का स्वागत किया। मरांडी पूर्व में भी भाजपा में रहे हैं। बाद में अलग होकर उन्होंने अपनी पार्टी बना ली थी। रांची के प्रभाततारा मैदान में आयोजित रैली में अमित शाह ने 14 साल बाद बाबूलाल मरांडी की भाजपा में वापसी कराई है। भाजपा में जाने के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा, हम साथ चलेंगे और साथ बढ़ेंगे। भाजपा जो भी काम देगी, उसे सहर्ष स्वीकार करेंगे। जेवीएम से जो लोग उनके साथ बीजेपी में आए हैं, उनका मैं कर्जदार हूं। हम प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम करेंगे। मरांडी ने भाजपा में वापसी पर कहा, पिछले 14 साल में पूरे देश में घूमने के बाद ये जाना है कि अगर कार्यकर्ता आधारित कोई पार्टी है, तो वह बीजेपी ही है। अमित शाह ने जेवीएम का बीजेपी में विलय होने पर कहा, मुझे खुशी है कि बाबूलाल मरांडी बीजेपी में लौट आए हैं, मैं 2014 से उनकी वापसी के लिए काम कर रहा था।

बता दें कि बाबूलाल मरांडी झारखंड की राजनीति के बड़े चेहरे माने जाते हैं। 2000 में जब झारखंड अलग राज्य बना तो वो प्रदेश के पहले सीएम बने। मरांडी चार बार के लोकसभा सांसद और अटल सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। बाबूलाल मरांडी की संघ से भी जुड़े रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने 2006 में बीजेपी से अलग होकर झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के नाम से नई पार्टी का गठन किया था। भाजपा से अलग होकर जेवीएम बनाई। 2009, 2014 और 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जेवीएम को 11, आठ और तीन सीटों पर जीत मिली। बीते साल हुए चुनाव में मरांडी की पार्टी को तीन ही सीटें मिलीं तो उन्होंने भाजपा में वापसी का रास्ता चुना। लेकिन अब उनकी पार्टी के दो विधायकों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+