सड़क पर युवकों से लूटपाट, अंगूठी फंसी तो कही ऐसी बात के उड़ गए होश

नई दिल्ली। राजधानी में देर रात राह चलते लूटपाट हो जाना आम है। इस बार दो युवकों के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। दरअसल ये दोनों डिनर के बाद रात को सड़क पर टहलने निकले थे। इतने में बाइक पर सवार दो बदमाश आए और लूटपाट करने लगे। बंदूक के बल पर लूट के दौरान यूवक की उंगली से अंगूठी निकलने में दिक्कत होने लगी तो दोनों में से एक ने कहा- काट दे उंगली। ऐसी बात सुनकर तो युवकों के होश उड़ गए। दिल्ली में लूटपाट की वारदात बेहद आम हो गई हैं।

उंगली काटने को तैयार थे बदमाश

उंगली काटने को तैयार थे बदमाश

प्रीत विहार के सर्विस रोड कॉरपोरेशन बैंक के सामने टहल रहे दोनों यूवकों के पीछे से एक बाइक आई। इस पर सवार बदमाशों ने पीड़ितों में से एक अभिषेक का पर्स छीन लिया। बंदूक के बल पर अंगूठियां उतरवाने लगे तो एक अंगूठी फंस गई। उनमें से एक ने कहा उंगली काट देते हैं। ये सुनकर तो पीड़ित युवकों की हालत खराब हो गई। हालांकि देरी होने के चलते वे अंगूठी छोड़कर फरार हो गए।

सीसीटीवी की मदद से जारी बदमाशों की तलाश

सीसीटीवी की मदद से जारी बदमाशों की तलाश

पुलिस ने बताया की मामले की शिकायत सोमवार को दर्ज की गई है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी की मदद से लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात से पीड़ित युवक शॉक में हैं। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में पिछले दिनों लूट की कई घटनाएं सामने आई हैं।

खुद को पुलिस बताकर लूटा

खुद को पुलिस बताकर लूटा

कुछ समय पहले यूपी के बरेली से एक घटना सामने आई थी जहां एक महिला को रास्ते में चेकिंग के नाम पर रोका और जेवर लूट लिए। महिला के पास लाखों के जेवर थे जो एक झटके में लुटेरों ने ले लिए।

यह भी पढ़ें- महिला को रास्ते में रोककर चेकिंग के नाम पर लूटे जेवर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+