मणिपुर में मैतेई युवकों का अपहरण, आखिरकार सुरक्षित वापस लौटे
मणिपुर में मैतेई समुदाय के दो युवकों का अपरहरण कर लिया गया था। कुकी उग्रवादियों द्वारा अपहृत किए गए दोनों युवाओं को सुरक्षित उनके घर वापस भेज दिया गया है। जिन दो युवकों का अपहरण किया गया था, उनका नाम ओइनम थोइथोई सिंह और थोकचोम थोइथोइबा सिंह है।
शीर्ष सरकारी सूत्रों के अनुसार 3 अक्टूबर, 2024 को हुई रिहाई को लेकर सरकार की ओर से उग्रवादियों के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं हुई थी। दोनों युवकों को आज सुबह-सुबह गमगीफई में एक चेकपॉइंट पर अधिकारियों को सौंप दिया गया। जिसके बाद पुलिस उन्हें इंफाल लेकर आई।

यहां 27 सितंबर 2024 से हालात काफी तनावपूर्ण थे। निंगोमबाम जॉनसन सिंह के साथ दो लोग एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा के लिए न्यू कीथेलमैनबी पहुंचे थे, लेकिन ये अनजाने में कुकी समुदाय के प्रभुत्व वाले क्षेत्र कांगपोकपी में प्रवेश कर गए। जिसके कारण उनका अपहरण हो गया।
हालांकि निंगोमबाम जॉनसन सिंह को भारतीय सेना और सुरक्षा बलों के प्रयासों की बदौलत 24 घंटे के भीतर रिहा कर दिया गया, जबकि अन्य दो लोग अभी भी कैद में थे।












Click it and Unblock the Notifications