हिमाचल प्रदेश: शिमला के रामपुर में बादल फटने से दो लोगों की मौत, तीन लापता
शिमला। एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बादलों का कहर बरपा। शिमला के रामपुर क्षेत्र में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग लापता हो गए।

बादल फटने से इलाके में कीचड़ फैल गया है। घटना के बाद ही स्थानीय लोगों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
इसके पहले अगस्त, जुलाई और मई महीने में भी बादल फटने की घटनाओं से राज्य में काफी नुकसान हुआ है। बीते महीनों में बादल फटने की घटना में अब तक 50 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications