छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में आईईडी ब्लास्ट, दो जवानों की मौत
रायपुर। ओडिशा बॉर्डर पर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों के आईआईडी ब्लास्ट में डिस्ट्रक्ट फोर्स के दो जवानों की मौत हो गई है। ब्लास्ट में दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे, एक जवान ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया था, जबकि दूसरे जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हमले के बाद नक्सलियों और सुरक्षाबलों में देर तक मुठभेड़ भी हुई।

आईईडी ब्लास्ट गरियाबंद के आमामोरा के जंगलों में हुआ। जिसके बाद पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। बुधवार दोपहर को 65 बीएन सीआरपीएफ और सीजी पुलिस की टीम गश्त पर लिए निकले थे। दोपहर करीब ढाई बजे सुरक्षाबलों की टीम को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट हुए। इसी ब्लास्ट में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने बाद दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications