कश्मीर के अवंतिपोरा में सड़क हादसे में गई इंडियन एयरफोर्स के दो ऑफिसर्स की जान
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अवंतिपोरा में गुरुवार को इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) की गाड़ी एक हादसे का शिकार हो गई। इस एक्सीडेंट में दो ऑफिसर्स की मृत्यु हो गई है। अवंतिपोरा, दक्षिण कश्मीर में आता है और हादसा क्यों हुआ है इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है। इस घटना में दो जवान भी घायल हैं। अवंतिपोरा, इंडियन एयरफोर्स का ऑपरेशनल बेस है। एयरफोर्स ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। जिन दो ऑफिसर्स की मृत्यु हुई है, उनमें से एक स्क्वाड्रन लीडर रैंक का था। बताया जा रहा है कि यह एक सड़क हादसा था और एयरफोर्स बेस के बाहर ही हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications