कोविड-19: लिफ्ट में थूकते हुए पकडे़ गए क्वारंटाइन किए गए दो विदेशी, CCTV में कैद हुई घटना
मंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कोडाइलबेल (Kodailbail) में रहने वाले दो विदेशी नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनपर आरोप है कि इन्होंने कथित तौर पर अपने अपार्टमेंट की बिल्डिंग में लगी लिफ्ट में थूका है। ये दोनों होम क्वारंटाइन किए गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इन दोनों के साथ रहने वाले अन्य तीन लोगों को भी क्वारंटाइन फैसिलिटी में भेज दिया गया है।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों वियतनाम के नागरिक हैं। दरअसल, अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने देखा कि किसी ने लिफ्ट के फोन पैनल पर थूका हुआ है। जिसकी उन्होंने शिकायत की। मामले में जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने वियतनाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की खोजबीन के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला था। बाद में मंगलुरु पुलिस ने दोनों विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया और फिर क्वारंटाइन फैसिलिटी भेजा दिया।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये घटना शुक्रवार की है। गृह मंत्रालय की ओर से भी जारी किए गए निशा-निर्देषों में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर पाबंदी लगाई गई है और यह भी कहा गया है कि इसका उल्लंघन करने वालों को सजा के साथ जुर्माने का भी भुगतान करना होगा। बता दें कि कोरोना वायरस के संदिग्धों को जांच रिपोर्ट आने से पहले ही 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में भेज दिया जाता है।
देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों की बात करें तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 991 नए मामले सामने आए हैं और 43 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 14,378 हो गई है। इसमें 11,906 सक्रिय मामले हैं, 1992 लोग ठीक हो चुके हैं/ छुट्टी दे दी गई है और कुल 480 मौतें हुई हैं।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications