एक घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके, लद्दाख के बाद अब जम्मू-कश्मीर में कांपी धरती

नई दिल्ली। भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में गुरुवार को आए 4.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके के 1 घंटे के भीतर ही अब जम्मू और कश्मीर में कटरा शहर के पास धरती कांपी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके आज दोपहर 2.02 बजे महसूस किए गए हैं, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई है। हालांकि भूकंप के केंद्र का अभी पता नहीं लगाया जा सका है लेकिन एक ही दिन में दो बार भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल है।

Two Earthquake tremors within an hour after Ladakh, trembling land in Jammu and Kashmir

बता दें कि आज ही दोपहर 1.11 बजे लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र कारगिल के उत्तर-उत्तर-पश्चिम में 119 किमी की दूरी पर था। बता दें कि यह सप्ताह में दूसरी बार है जब केंद्र शासित प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसस पहले 26 जून को वहां धरती हिली थी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा रहे हैं। असम, मेघालय में भी जून महीने के अंत में भूकंप के तेज झटके आए जिससे घरों में दरारें भी आ गई थीं।

क्यों आते हैं भूकंप
दरअसल भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतरक 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोनो मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

यह भी पढ़ें: लद्दाख में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+