लद्दाख में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संकट के बीच अलग-अलग हिस्सों में आ रहे लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत हैं। गुरुवार की दोपहर लद्दाख में धरती हिलने से लोगों में डर फैल गया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक लद्दाख में दोपहर 1.11 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र कारगिल के उत्तर-उत्तर-पश्चिम में 119 किमी की दूरी पर था। बता दें कि यह सप्ताह में दूसरी बार है जब केंद्र शासित प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसस पहले 26 जून को वहां धरती हिली थी।

Earthquake of magnitude 4.5 on the Richter scale struck 119 km North-Northwest of Kargil Ladakh

गुरुवार को आए भूकंप से लोग दहशत में हैं हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है। जिस दौरान भूकंप आया उस समय लोग अपने घरों में थे जैसे ही धरती कांपी सभी अपने घरों से बाहर की ओर भागे। भारत के कई इलाकों में लगातार भूकंप आ रहे हैं जिससे लोगों में भय का माहौल हैं। लद्दाख में पिछला भूकंप भी 4.5 तीव्रता का आया था। बता दें कि 26 जून को ही लद्दाख के अलावा हरियाणा और मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

बीते शुक्रवार को महज 5 घंटों के भीचर देश में तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहले हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटकों से जमीं हिली तो उसके बाद पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके आए। मेघालय में भूकंप के झटकों के कुछ मिनटों के बाद ही लद्दाख की धरती हिलने लगी थी। पिछले एक महीने से देश में बार-बार भूकंप के झटके आ रहे हैं। शुक्रवार को महज पांच घंटों के भीतर देश के तीन राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। देश शाम 8.15 बजे पर लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी के मुताबिक लद्दाख के करगिल से 200 किमी उत्तर पश्चिम में भूकंप का सेंटर था।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में फिर हिली धरती, महसूस किए गए 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+