PAK की नापाक साजिश नाकाम, पंजाब पुलिस ने दो ड्रोन, कारतूस और वाकी-टॉकी के साथ 3 लोगों को पकड़ा

नई दिल्‍ली। कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान लगातार यही कोशिश कर रहा है कि किसी भी तरीके से घाटी में आतंकियों की घुसपैठ कराई जाए। सभी मोर्चों पर मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान ने ड्रोन को अपना औजार बनाया है। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को पाकिस्तान की बड़ी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान भारत में बड़े हमले की फिराक में था, लेकिन उसकी साजिश को नाकाम कर दिया गया। पंजाब की सीमा में भेजे गए दो ड्रोन को पंजाब पुलिस ने एक ऑपरेशन के दौरान पकड़ा।

PAK की नापाक साजिश नाकाम, पंजाब पुलिस ने दो ड्रोन, कारतूस कैश और वाकी-टॉकी के साथ तीन लोगों को पकड़ा

ड्रोन के साथ बॉक्स भी था, जिसमें काफी सामान थे। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के साथ दो वॉकी टॉकी, हथियार और कैश भेजे गए थे। जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने एक ऑपरेशन के दौरान 2 ड्रोन और उनके बॉक्स समेत 6 लाख की करंसी पकड़ी है। साथ पंजाब पुलिस ने तीन पाकिस्तानी हैंडलर्स को भी गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान से पंजाब में भेजे गए ड्रोन को हैंडल करने वाले तीनों लोग हिरासत में लिए गए।

भारत-पाक सीमा पर तरनतारन सेक्टर से पंजाब पुलिस ने ड्रोन के साथ लाखों की करंसी, वाकी-टॉकी और बैटरियां बरामद की हैं। पंजाब के डीजीपी दिनकर ने बताया कि जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें सेना में नायक पद पर कार्यरत राहुल चौहान नाम का एक व्यक्ति भी शामिल है। उन्‍होंने इस बात की आशंका भी जताई कि नकद राशि तस्करी कर लाए गए मादक पदार्थों की बिक्री से जुटाई गई है।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाक सीमा पर रोजाना देखे गए 10 से 15 ड्रोन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद शुरुआत के कुछ महीनों में रोजाना कम से कम 10 से 15 ड्रोन पाकिस्तान से लगी सीमा पर भारतीय चौकियों पर सुरक्षा बलों ने उड़ते देखे। हालांकि अब इसमें कमी आई है और पंजाब व जम्मू से लगी सीमा पर एक महीने में एक या दो ड्रोन ही देखे गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया, पांच अगस्त से अक्टूबर, 2019 के बीच बीएसएफ, स्थानीय पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों ने रोजाना 10 से 15 ड्रोन देखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+